Top News

दिल्ली समेत 70 एयरपोर्ट से हटेंगे 12 हजार CISF जवान, तैनात किए जाएंगे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड12,000 CISF personnel to be withdrawn from 70 airports, including Delhi; private security guards to be deployed.

 

दिल्ली-मुंबई समेत देश के 70 से अधिक हवाई अड्डों की सुरक्षा में लगे CISF जवानों को बड़ी संख्या में हटाया जा सकता है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इन एयरपोर्ट का सिक्योरिटी रिव्यू किया। इसके बाद 50 हजार जवानों में से करीब 12 हजार जवानों को हटाने की एक लिस्ट बनाई गई है। 


सूत्रों का कहना है कि BCAS ने यह लिस्ट नागर विमानन मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों को भी सौंप दी है। अब इस बात पर गहन चर्चा की जा रही है कि क्या देश और दुनिया में मौजूदा संकटों को देखते हुए देश के हवाई अड्डों से इतनी बड़ी संख्या में CISF जवानों को हटाना सही रहेगा।

कहां तैनात किए जाएंगे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि इसमें सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है, बल्कि सर्वे में सभी एयरपोर्ट के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और ऐसे पॉइंट्स की पहचान की गई, जहां खतरा ना के बराबर है और ऐसे पॉइंटस पर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखकर भी काम चलाया जा सकता है।

CISF जवान यहां सबसे ज्यादा हैं तैनात

सबसे अधिक जवान दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नै जैसे बड़े एयरपोर्ट पर तैनात है। यहां कई पॉइंट्स पर इनकी इतनी बड़ी संख्या में जरूरत नहीं है। स्टडी भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए की गई है कि जहां CISF के ट्रेंड जवान की जरूरत ही नहीं है, वहां ट्रेंड जवान क्यो लगाए जाएं। उनकी जगह निजी सुरक्षाकर्मियो को लगाकर काम चलाया जा सकता है। इससे खर्चा भी कम होगा और लोगों को भी कोई असुविधा नहीं होगी। हालांकि जहां जरूरी होगा, वहां से CISF नहीं हटेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post