Top News

5 दर्ज़न से अधिक IASMore than 5 dozen IAS officers

 

अधिकारियों की सूची तैयार!

भोपाल।

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार अप्रैल के पहले सप्ताह में लगभग 68 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची पर अपनी मोहर लगा रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय में अतिरिक्त मुख्यसचिव नीरज मंडलोई के बारे में कहा जा रहा हैं कि, उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव के बीच में मैग्जीमम डिफरेंस की स्थिति को समाप्त करते हुए मिनिमम डिफरेंस और कॉमन गुड गवर्नेस के आधार पर जो फार्मूला तैयार किया हैं उसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसी स्थिति में जब उपरोक्त बड़ी प्रशासनिक सर्जरी का खुलासा होगा तब अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे के विभाग में परिवर्तन के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के पास अतिरिक्त प्रभार के जितने भी विभाग हैं, उनमें तथा भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला का वर्कलोड बढ़ाने से लेकर 5 संभाग जिन में भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर और ग्वालियर में संभाग आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर फंसा हुआ पेंच खुल जाएगा। 


सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव दोनों तैयार की गई सूची को अनुमोदित कर देंगे और इसके बाद आंधी तूफ़ान की तरह फिर से एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी नया कार्यभार संभालेंगी। सूची में 5 दर्ज़न से अधिक IAS को नया कामकाज मिलेगा। सीनियर IAS अधिकारियों की पदस्थापना के साथ 5 संभागायुक्त के कार्यभार में भी बदलाव किया जा रहा हैं। सूची में 20 जिलों के कलेक्टर भी बदले जा रहे हैं। इस IAS सर्जरी के बाद IPS अधिकारियों की भी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी तैयार हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post