Top News

राजवाड़ा सर्किल पर बसों का प्रवेश प्रतिबंधित , अब यात्रियों को रूट बदलने के लिए 1 km पैदल चलना पड़ रहा हैEntry of buses restricted at Rajwada Circle; passengers now have to walk 1 km to change routes.

 

इंदौर के राजवाड़ा पर ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने रजवाड़ा सर्कल पर मौजूद सिटी बस के स्टैंड को हटा दिया था. लेकिन, इसी वजह से अब यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. नई व्यवस्था के तहत अभिनव बसों को नगर निगम, मछली बाजार पर स्टॉप दिया गया है. चौराहे पर जाम से छुटकारा जरूर मिला है, लेकिन अब इस वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही है.


प्रशासन ने ट्रैफिक सुधार के इस प्रयोग को प्रायोगिक तौर पर पिछले कुछ समय से लागू करना शुरू किया था. हाल ही में इसे स्थायी रूप देते हुए बसों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है. पहले बसें रजवाड़ा सर्किल पर निर्धारित लाइनों में लगती थी, लेकिन प्रशासन का मानना था कि इससे जाम लगता है. राजवाड़ा पर करीब 12 रूट्स की 70 बसें आती थीं, जो अब नंदलालपुरा, नगर निगम, मछली बाजार पर लोगों को उतारती हैं.

अब लोगों को हो रही ये दिक्कतवहीं, यात्रियों का कहना है कि कहीं भी आने जाने के लिए राजवाड़ा सबसे मध्य में पड़ता है और यहां से हर जगह जाने की बस मिल जाती है. पश्चिम क्षेत्र में राजेंद्र नगर रंगवासा फूटी कोठी, गंगवाल, चंदन नगर, एयरपोर्ट, भंवर कुंआ से आने वाली बसें राजवाड़ा से होकर ही जाती हैं. ऐसे में यहां के लोगों को देवास नाका, विजयनगर, खजराना, रिंगरोड जाने के लिए आसानी से उतरते ही बस मिल जाती थी, लेकिन अब उन्हें मछली बाजार से उतरकर नगर निगम तक करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है. खासकर दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

हल निकालने की हो रही कोशिशAICTSL के CEO अर्थ जैन ने लोकल 18 को बताया, इस समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत करा दिया है. जाम और ट्रैफिक में अड़चन कए चलते अभी बसों को बाहर से ही जाना पड़ रहा है. अभी कोई समन्वय नहीं बन पाया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोई समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. ‌सिटी बस आम यात्रियों के लिए सबसे सुगम और किफायती साधन हैं, जो पूरे शहर को जोड़ता है. जबकि, राजवाड़ा सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन है. यहां 2006 से ही बस संचालन हो रहा है‌. ऐसे में लोगों को हो रही असुविधा का जल्द से जल्द निराकरण निकालने की कोशिश की जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post