Top News

वसुंधरा राजे का भावुक अंदाज, बोली- मंच पर बैठे कई लोगों की बदल गईं हैं शक्लेंVasundhara Raje became emotional and said, "The faces of many people sitting on the stage have changed."

 

 भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को बीकानेर जाते समय भाजपा कार्यालय में संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए वसुंधरा राजे ने सीकर से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि मंच पर बैठे कई लोगों की शक्ल बदल चुकी है, लेकिन पुराना संघर्ष अब भी दिलों में है। जब शेखावाटी में काम शुरू किया था तब सभी चुस्त-दुरुस्त और जवान दिखते थे। अब थोड़े उम्रदराज हो गए हैं।


अब भाजपा बरगद जैसे

वसुंधरा राजे ने धोद विधायक गोरधन वर्मा से चर्चा करते हुए कहा जब धोद विधानसभा की चुनावी रणनीति बनाते थे तब सोचते थे कि कैसे जीतेंगे। अब तो धोद विधायक ने कार्यकर्ताओं की पूरी फौज तैयार कर ली है और भाजपा खुद बरगद के पेड़ की तरह है। इसलिए धोद में अब कांग्रेस, कॉमरेड और दूसरी पार्टियां दिखाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि धोद की तरह अब बाकी लोगों को फैलने की जरूरत है।

पूर्व विधायक से मजाक, अब तो आपका पोता सक्रिय

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव 2023 में सीकर से भाजपा प्रत्याशी रहे रतनलाल जलधारी से बातचीत की। चुनाव की बात हुई तो वसुंधरा राजे ने कहा कि इस बार उनका बैडलक रहा कि चुनाव हार गए।

इस बीच धोद विधायक गोरधन वर्मा ने वसुंधरा राजे को बताया कि आपको 51 किलो की माला पहनाने वालों में रतन जलधारी का पोता यश था। तब वसुंधरा राजे ने मजाकिया अंदाज में जलधारी को कहा- आप घर जाओ और आराम करो।

Post a Comment

Previous Post Next Post