Top News

कश्मीर सहित उत्तर भारत में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोगA strong earthquake struck northern India, including Kashmir, early this morning, causing people to flee their homes.

 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई। भू वैज्ञानिकों ने कहा कि भूकंप सुबह 5.35 बजे आया। इससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। वह सुबह-सुबह घरों से निकले।


बारामूला के पट्टन में था भूकंप का केंद्र

वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पट्टन इलाके में था। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके इतने तेज थे इसका असर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए। गनीमत रही कि अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या संपत्तियों के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए झटके

स्थानीय लोगों ने कहा कि भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने से लोग दहशत में आ गए। बता दें कि कश्मीर घाटी भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में आती है, जहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सक्रिय हो गईं और संवेदनशील इलाकों की निगरानी शुरू कर दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post