पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफ़ग़ान तालिबान को चेतावनी देते हुए कहा कि "हमारा धैर्य समाप्त हो गया है" और अब "खुला युद्ध" होगा.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में, उन्होंने अफ़ग़ान तालिबान पर "अफ़ग़ानिस्तान में दुनिया भर से आतंकवादियों को इकट्ठा करने" का आरोप लगाया और कहा कि काबुल में अंतरिम सरकार ने "आतंकवाद का एक्सपोर्ट" किया है.
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल, पक्तिका और कंधार में कुछ स्थानों पर बमबारी की है. हालाँकि उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है.
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि अफ़ग़ान तालिबान ने "अपने लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया है और इस्लाम ने महिलाओं को जो अधिकार दिए हैं, उनसे भी वंचित कर दिया है.

Post a Comment