Top News

क्या अब धनखड़ पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं?Is Dhankhar now targeting PM Modi?

 

सम्पादकीय


तो बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि दाढ़ी वाले के डर की वजह से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था।

राजस्थान की राजनीति से जुड़े रहे और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी को चुरू के सादुलपुर में आए। यहां एक समारोह में धनखड़ ने कहा कि उन्होंने अपनी बीमारी के कारण उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा नहीं दिया था। 21 जुलाई 2025 को अपने इस्तीफे के पत्र में लिखा कि अब वे अपने स्वास्थ्य को अहमियत देना चाहते हैं। स्वास्थ्य की अहमियत देने की सलाह चिकित्सकों ने भी दी है। अपने इस कथन के बाद समारोह में एक दाढ़ी वाले युवक को देखकर कहा कि मुझे दाढ़ी वालों से डर लगता है। सवाल उठता है कि इस्तीफे के सात माह बाद धनखड़ को यह बात क्यों कहनी पड़ रही हैं कि उन्होंने बीमारी के कारण इस्तीफा नहीं दिया और फिर धनखड़ को दाढ़ी वाले से डर क्यों लगता है? चूंकि धनखड़ राजस्थान की राजनीति से जुड़े रहे इसलिए धनखड़ की राजनीति को राजस्थान में अच्छी तरह समझा जाता है। माना जा रहा है कि धनखड़ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। इस्तीफे के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि धनखड़ ने अपनी बीमारी के कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है। 


अमित शाह से जब जब भी धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल पूछे गए तब तब यही जवाब दिया गया। लेकिन अब धनखड़ का कहना है कि इस्तीफे के समय वे पूर्ण रूप से स्वस्थ थे। 26 फरवरी को धनखड़ ने चुरू में जो बयान दिया है, उससे इस्तीफे की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मालूम हो कि 12 फरवरी से धनखड़ किशनगढ़ में कांग्रेस विधायक डॉ. विकास चौधरी के छोटे भाई के विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। तब धनखड़ की मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत से हुई थी। इस मुलाकात के बाद 13 फरवरी को जयपुर में राजभवन में धनखड़ और गहलोत के बीच वन टू वन मुलाकात हुई। इस मुलाकात की भी राजनीति में खूब चर्चा हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post