देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज हरिद्वार दौरे पर हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता उत्तरी हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे. भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत कई नेताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया.
गौर हो कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता आज हरिद्वार का दौर पर हैं. सभी नेता ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की स्मृति में मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं. समारोह तीन दिन चलेगा, जिसमें देशभर के कई हस्तियां भाग लेने पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई वीआईपी हस्तियां हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया. वहां से पैदल मार्ग के जरिए सभी अतिथि कार्यक्रम स्थल पहुंचे. राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समाधि मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही मूर्ति का अनावरण भी किया इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभी अतिथियों का संबोधन होना है.

Post a Comment