Top News

दूसरी एपस्टीन सर्वाइवर का दावा, 'उन्हें पूर्व प्रिंस के साथ सेक्स के लिए ब्रिटेन भेजा गया था'Another Epstein survivor claims she was sent to Britain to have sex with the former prince.

 

जेफ़री एपस्टीन से जुड़े एक अन्य मामले में एक महिला के वकील ने बीबीसी को बताया कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के साथ सेक्स के लिए जेफ़री एपस्टीन ने उन्हें ब्रिटेन भेजा था.


यह कथित मुलाक़ात साल 2010 में पूर्व प्रिंस एंड्रयू के निवास रॉयल लॉज में हुई. महिला ब्रिटिश नागरिक नहीं है और उस समय उसकी उम्र 20 वर्ष के आस-पास थी.

अमेरिका की क़ानूनी फ़र्म एडवर्ड्स हेंडरसन से जुड़े महिला के वकील ब्रैड एडवर्ड्स ने कहा कि एंड्रयू के साथ रात बिताने के बाद महिला को बकिंघम पैलेस घुमाया गया और वहां चाय भी पिलाई गई.

वकील ने बताया, "हम कम से कम एक ऐसी महिला की बात कर रहे हैं जिसे जेफ़री एपस्टीन ने प्रिंस एंड्रयू के पास भेजा था. और प्रिंस एंड्रयू के साथ एक रात बिताने के बाद उसे बकिंघम पैलेस का दौरा भी कराया गया."

Post a Comment

Previous Post Next Post