Top News

भारत के पड़ोस में छिड़ सकता है युद्ध? पाकिस्तानी हमलों में 70 लोगों की मौत के बाद बदला ले सकता है तालिबानCould war break out in India's neighborhood? The Taliban may seek revenge after 70 people were killed in Pakistani attacks.

 

भारत के पड़ोस में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले कर दिए, जिससे हाहाकार मच गया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि सेना के हवाई हमलों में करीब 7 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें 70 आतंकी मारे गए। हालांकि बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई निर्दोष लोग भी मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस हमले के बाद दोनों देशों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।


भारत के पड़ोस में छिड़ सकता है युद्ध?

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले के बाद दोनों देशों में युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ गई है। पिछले करीब दो साल में कई बार पाकिस्तानी सेना और तालिबानी लड़ाकों के बीच बॉर्डर पर जंग छिड़ चुकी है। कई दौर की वार्ताओं के बावजूद दोनों देशों में शांति पर सहमति नहीं बन पाई है। पाकिस्तान के हमले से तालिबान काफी गुस्से में है और जल्द ही बदला लेने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकता है।

भारत ने की हमले की निंदा

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि रमजान के महीने में पाकिस्तानी हमलों से महिलाओं, बच्चों समेत निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है, जो अत्यंत निंदनीय है। भारत ने इसे पाकिस्तान की अपनी आंतरिक विफलताओं को छिपाने और बाहरी रूप देने की एक और कोशिश बताया। साथ ही अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति भारत का पूर्ण समर्थन दोहराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post