Top News

सिंहस्थ 2028 में गुजरात के रण उत्सव की तर्ज पर उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटीDuring Simhastha 2028, a tent city will be developed in Ujjain, similar to the Rann Utsav in Gujarat.

 

उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में गुजरात के कच्छ रण उत्सव की तरह टेंट सिटी विकसित की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर काम किया जाएगा।


यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रण उत्सव में सहभागिता कर विश्व स्तरीय टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है।

लोगों को रोजगार मिलेगा और किसान भी लाभान्वित होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात में रण ऑफ कच्छ का रण उत्सव आज भारत की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। यहां लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा और किसान भी लाभान्वित होंगे।

यूका त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में बनेगा संग्रहालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुज में स्थित स्मृति वन , जो भूकंप पीड़ितों की स्मृतियों को सहेजता है, वह संवेदना और संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ भोपाल में भी यूनियन कार्बाइड त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में संग्रहालय विकसित करने की भी योजना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post