अमेरिकी सरकार ईरान पर हमला करने की योजना बना रही है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि ईरान के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रम्प ने जो धमकियां दी हैं, उन्हें कैसे लागू किया जाए।इसके लिए अमेरिकी अधिकारी यह योजना बना रहे हैं कि ईरान में किन जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसके तहत ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए जा सकते हैं। लेकिन अभी इन बातों को लेकर कोई आम सहमति नहीं बनी है।
अमेरिकी अखबार में छपी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि अमेरिका ने इसके लिए अभी तक कोई सैन्य हथियार या जवान तैनात नहीं किए हैं। अमेरिका के योजना बनाने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि वो हमला करेगा।

Post a Comment