Top News

वेनेजुएला के बाद US के निशाने पर भारत,चीन और ब्राजील, 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले बिल को ट्रंप ने दी मंजूरीAfter Venezuela, India, China, and Brazil are in the US's sights; Trump approves bill imposing 500 percent tariffs.


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कई देशों के खिलाफ आक्रमक रुख अपना लिया है। वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने के बाद अब ट्रंप भारत, ब्राजील और चीन पर फिर से टैरिफ का चाबुक चलाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की योजना बनाई है।



ट्रंप प्रशासन ने एक बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत भारत, ब्राजील और चीन  पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। ऐसे में तीनों देशों को अमेरिकी निर्यात पर 500 प्रतिशत का अधिक कर चुकाना होगा। वर्तमान में भारत पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।

देशों पर पड़ेगा असर

अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को हरी झंडी दिखा दी है। इस विधेयक के तहत रूस से तेल खरीदने पर भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है।

लिंडसे के अनुसार, "रूस से कम कीमतों पर कच्चा तेल खरीदकर ये देश पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। अमेरिका ने इन देशों को दंडित करने के लिए ये विधेयक प्रस्तावित किया है।"

संसद में पेश होगा बिल

ट्रंप ने बेशक इस विधेयक को मंजूरी दे दी है, लेकिन ये विधेयक अभी तक अमेरिकी संसद में पारित नहीं हुआ है। इस विधेयक पर अगले हफ्ते में मतदान होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post