अमेरिका की दादागीरी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। कभी वो ग्रीनलैंड पर कब्जे करने की धमकी दे रहा है तो कभी ईरान पर हमला करने की बात कह रहा है। कभी रूस से तेल खरीदने वाले भारत-चीन पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में कुछ ज्यादा ही अहंकारी और बिगड़े तेवर वाले बनकर उभरे हैं। हालांकि, सीधे तौर पर सैन्य संघर्ष की संभावना कम है, लेकिन काल्पनिक तौर पर ये देश अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिभूतियों की बड़े पैमाने पर समन्वित बिक्री करते हैं। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच सकता है, जो संभावित रूप से खरबों डॉलर तक होगा। अगर भारत-चीन का गठजोड़ बन जाए तो अमेरिका की सारी हेकड़ी निकल जाएगी।

Post a Comment