Top News

T20 World Cup 2026 से पहले अमेरिका टीम को लगा बड़ा झटका, फिक्सिंग में फंसा स्टार बल्लेबाज हुआ सस्पेंडThe USA team has suffered a major blow ahead of the T20 World Cup 2026, as their star batsman has been suspended due to his involvement in match-fixing.

 

टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। 8 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमों की टक्‍कर होगी। इससे पहले अमेरिका टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज आरोन जोंस पर फिक्सिंग के आरोप लबे हैं। ऐसे में उन्‍हें अस्‍थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।


जोंस पर लगे 5 आरोप

बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में क्रिकेट वेस्टइंडीज और ICC ने घोषणा की कि अमेरिकी बल्लेबाज अमेरिकी आरोन जोंस पर CWI और आईसीसी के भ्रष्टाचार-विरोधी नियमों के 5 उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है। ये आरोप मुख्य रूप से 2023-24 सीजन में बारबाडोस के बिम10 टूर्नामेंट के दौरान हुई कथित घटनाओं से संबंधित हैं। यह CWI के भ्रष्टाचार-विरोधी नियमों के अंतर्गत आता है। पांच में से दो आरोप इंटरनेशनल मैचों से भी संबंधित हैं और आईसीसी के भ्रष्टाचार-विरोधी नियमों के अंतर्गत आते हैं।

CWI नियमों के तहत, जोंस पर बिम10 टूर्नामेंट में मैचों की फिक्सिंग या फिक्सिंग का प्रयास करने, भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए किए गए प्रस्तावों का खुलासा न करने और नामित भ्रष्टाचार-विरोधी अधिकारी द्वारा की जा रही उचित जांच में सहयोग न करने से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

आईसीसी ने मामला दर्ज किया

इसके अलावा, आईसीसी ने जोंस पर भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (ACU) को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए किए गए प्रस्तावों या निमंत्रणों की पूरी जानकारी न देने और जांच से संबंधित जानकारी को कथित तौर पर छिपाकर या उसमें छेड़छाड़ करके ACU की जांच में बाधा डालने से संबंधित आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

14 दिन के भीतर देना होगा जवाब

जोंस को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें 28 जनवरी, 2026 से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देना होगा। आईसीसी ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही पूरी होने तक वह इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं करेगी।

31 साल के जोंस ने अमेरिका के लिए 100 इंटरनेशनल मैच (52 वनडे, 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय) खेले हैं। इसके अलावा, वह टी20 क्रिकेट में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओर्कास और सीपीएल में सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेला है। यहां तक कि 2024 में किंग्स की जीत के फाइनल में उन्होंने सबसे ज्‍यादा रन भी बनाए थे। जोंस आखिरी बार नवंबर 2025 में अबू धाबी टी10 लीग में खेले थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post