Top News

नशे में टल्ली SUV सवार पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीन कारों को मारी टक्‍कर, पुलिस ने किया गिरफ्तारA former Indian cricketer, heavily intoxicated and driving an SUV, crashed into three cars; police have arrested him.

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बड़ौदा रणजी टीम के पूर्व कप्तान जैकब मार्टिन के शराब के नशे में धुत एसयूवी चलाने और तीन कारों को टक्‍कर मारने का मामला सामने आया है। अकोटा पुलिस ने मार्टिन को नशे की हालत में मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उनके खिलाफ शराब से जुड़े अपराध में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले दो बार और ऐसा हुआ है।


पुलिस ने दी ये जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अकोटा पुलिस इंस्पेक्टर डीवी बलदानिया ने कहा कि हमने जैकब मार्टिन को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि उन्हें पुलिस स्टेशन से जमानत मिल गई है। पुलिस अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सुबह के समय नशे में टल्‍ली मिले मार्टिन

पुलिस ने बताया कि 52 साल के मार्टिन सोमवार को सुबह करीब 2.30 बजे मल्हार पॉइंट के पास गाड़ी चलाते समय बहुत ज्यादा नशे में थे। उन्होंने अपनी एसयूवी से कंट्रोल खो दिया और सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार

2013 में मार्टिन को गोत्री पुलिस ने अपने अपार्टमेंट में दोस्तों के साथ शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जहां शराब की बोतलें मिली थीं। कुछ साल पहले रावपुरा पुलिस ने भी उनके खिलाफ शराब पीने का केस दर्ज किया था। 2011 में उन्‍हें मानव तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उन्होंने एक फर्जी क्रिकेट टीम का इस्तेमाल करके एक आदमी को यूके भेजा था। उस समय रेलवे में काम कर रहे मार्टिन को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था

10 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं मार्टिन

बता दें कि मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 के बीच 10 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 138 फर्स्ट-क्लास मैच खेले है, जिसमें उन्‍होंने 9,192 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्कोर 271 था।

Post a Comment

Previous Post Next Post