स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल करने वाली स्कॉटलैंड ने रिची बेरिंगटन को कप्तान बनाया है।
स्कॉटलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के 11 खिलाड़ियों को दोबारा टीम में शामिल किया है। पिछले महीने कार्यभार की जिम्मेदारी संभालने वाले नए होड कोच ओवन डॉकिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का मार्गदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनूल्लाह एहसान को पहली बार टीम में मौका मिला।
हेड कोच ने क्या कहा
वहीं, टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन को पहली बार वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा। स्कॉटलैंड के हेड कोच ओवन डॉकिंस ने कहा, 'क्रिकेट स्कॉटलैंड में सभी के लिए पिछले 48 घंटे काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। मैं स्टीव, ट्रूडी लिंडब्लेड और संस्था में सभी को जानता हूं, जो खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ की सुविधा के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। हम सभी बहुत उत्सुक हैं और इस मौके को पाकर बेहतर महसूस कर रहे हैं।
कोच ने आगे कहा, खिलाड़ियों ने पिछले सप्ताहों में फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। हमें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में हमारे खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ सकें। हमें उम्मीद है कि भारत में हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह ग्रुप-सी में रखा गया, जहां उसे वेस्टइंडीज, इंटली और स्कॉटलैंड से भिड़ना है। ग्रुप-सी की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 राउंड में प्रवेश करेंगी।
स्कॉटलैंड की टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में पहुंचने से चूक गई थी।
स्कॉटलैंड का स्क्वाड इस प्रकार है
रिची बेरिंगटन, टॉब ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रेडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनूल्लाह एहसान, माइकल जोंस, माइकल लीस्क, फिनले मैक्रीथ, ब्रेंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुनसे, साफ्यान शरीफ, मार्क वाट और ब्रेडली व्हील।
ट्रेवलिंग रिजर्व - जेसपर डेविडसन, जैक जार्विस
नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व - मैकेंजी जोंस, क्रिस मैकब्राइड और चार्ली टियर।

Post a Comment