राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को मथुरा पहुंचे. सात दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत वृंदावन के केशव धाम में आज से तीन दिन तक संघ की बैठक को संबोधित करेंगे. केशव धाम में आयोजित बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और मंत्री शामिल हो रहे हैं. इसके बाद 8 से 10 जनवरी तक मोहन भागवत संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. बैठक में कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, राम दत्ता चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार भी शामिल होंगे. इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी.
बताया गया कि वृंदावन के केशव धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार से होने जा रही है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और संगठन के कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा होगी. इसके लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आज से वृंदावन के केशव धाम में शुरू होगी. बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कई मंत्रियों के अलावा प्रचारक भी शामिल होंगे. आरएसएस प्रमुख की बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस टीम रविवार को ही केशव धाम में पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार सुबह तेलंगाना सुपर फास्ट ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया. इसके बाद काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया. बताया जा है कि केशव धाम में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में मीडिया के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. हालांकि गोपनीय बैठक के माध्यम से 2027 के विधानसभा चुनाव समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.

Post a Comment