Top News

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: सोमनाथ की शौर्य यात्रा में हुए शामिल PM Modi's second day of his Gujarat visit: ticipated in the Somnath Shaurya Yatra (valor march


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार की सुबह शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया. इस अवसर पर 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. इसके बाद पीएम मोदी ने सोमनाथ की रक्षा में जान देने वालों की श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की और ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया.सुबह करीब 11 बजे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे, जो मंदिर शहर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का जश्न मनाने वाला एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम है.



सोमनाथ में शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी

महमूद गजनी के आक्रमण की 1000वीं वर्षगांठ की स्मृति में आयोजित शौर्य यात्रा में पीएम मोदी सुबह शामिल हुए. उन्होंने मंदिर की रक्षा में जान गंवाने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. सोमनाथ शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया.सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन वर्ष 1026 ईस्वी में महमूद गजनी की ओर से सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ की स्मृति में किया जा रहा है. इस अवसर पर देश भर से सैकड़ों संत सोमनाथ पहुंचे हैं. ऐतिहासिक रूप से कई बार नष्ट किए जाने के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ मंदिर को आस्था, दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.

कल पीएम ऊं जाप में हुए थे शामिल, की थी पूजा

पीएम मोदी कल शाम सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने सोमेश्वर महादेव की महाआरती की. पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर लोगों को अभिवादन किया. 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया. कल के कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में दर्शन और स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस दौरान तमाम गायकों ने भगवान शिव के भजन सुनाए.

साथ ही सनातन की गौरव गाथा का गुणगान किया गया. शानदार आतिशबाजी ने सभी को मन मोह लिया. इसके बाद पीएम ने ड्रोन शो भी देखा, जिसमें 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई. ड्रोन शो के दौरान त्रिशूल, ओम, भगवान शिव का तांडव, वीर हमीरजी, अहिल्याबाई होल्कर, सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण का दृश्य, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वाभिमान पर्व का लोगो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृतियां दिखाई गईं.

Post a Comment

Previous Post Next Post