Top News

इंदौर में बड़ा सड़क हादसा, MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 की मौत Major road accident in Indore, 3 dead including the daughter of former Madhya Pradesh Home Minister.


मप्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर में तेजाजी नगर बायपास पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार के परख्खे उड़ गए। हादसे में 2 युवक और एक युवती की मौत हो गई। युवती मप्र के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा थी। बाला बच्चन मप्र के राजपुर से वर्तमान विधायक हैं।



इंदौर में हुए इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत प्रखर कासलीवाल और मान संधु नाम के दो और शख्स की भी मौत हुई है। इस हादसे में अनुष्का राठी नामक युवती घायल हैं। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

शोक में डूबा बाला बच्चन का परिवार

रालामंडल इलाके में हुए इस हादसे की सूचना मिलने के साथ ही एमपी के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और उनकी पत्नी सहित पूरा परिवार शव गृह पहुंच गया। प्रेरणा बच्चन की मौत की खबर से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है। वहीं प्रेरणा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की तस्वीर में देखा जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post