Top News

भोपाल में भूमाफिया बेखौफ काट रहे अवैध कॉलोनियां, बिना अनुमति बेच रहे प्लॉट, कलेक्टर से न्याय की गुहारIn Bhopal, land mafia are fearlessly developing illegal colonies and selling plots without permission; victims are appealing to the collector for justice.

भोपाल। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के बाद भी भूमाफिया बेखौफ हैं। बिना किसी अनुमति के अवैध कॉलोनियों को काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। सड़कें बनाने से लेकर अन्य निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं। इनकी शिकायतें भी एसडीएम, तहसीलदार को दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

यह शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को शिकायतकर्ता गुनिता जैन ने दर्ज करवाई है, जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चार से पांच शिकायतें अवैध कॉलोनियों, निर्माण व अतिक्रमण की पहुंची।

125 से अधिक आवेदकों ने विभिन्न शिकायतें बताईं

इस तरह कुल 125 से अधिक आवेदकों ने विभिन्न शिकायतें करते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई हैं। आनंद नगर हुजूर निवासी गुनिता जैन ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम खजूरी खुर्द में जिस अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई थी, वहां फिर से सड़क निर्माण और प्लॉट बेचना शुरू कर दिया गया है।

धोखाधड़ी कर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए

इस तरह प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। इधर, एक अन्य शिकायतकर्ता खजूरी खुर्द निवासी मोहन सिंह रावत ने बताया कि बिल्डर गिरीश ठाकुर, अजय यादव व अन्य ने उनकी एक एकड़ जमीन पर धोखाधड़ी कर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post