कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर, *श्रीमान् शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी *श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल जी* के नेतृत्व में आज दिनांक 24.01.2026 को *वृत्त —आंतरिक 2 प्रभारी जया मुजाल्दे* की टीम के द्वारा गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की दोपहिया ज्यूपिटर स्कूटर को शंका के आधार पर पीछा करने पर रोका गया , तलाशी लेने पर डिक्की में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं एक प्लास्टिक के बोरे में 100 पाव मसाला ,कुल 3 पेटी बरामद किया गया ।
आज की कार्यवाही में *एक दोपहिया वाहन नीले रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर (बिना नंबर प्लेट के )से कुल 27 बल्क लीटर अवैध मदिरा परिवहन करते हुए आरोपी आशुतोष जायसवाल s/o सुरेश जायसवाल ,उम्र 35 वर्ष निवासी R/o 446 नेहरू नगर इंदौर के विरुद्ध *आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमे विवेचना जारी है।
मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग *80000/-* रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक उस्मान मिर्जा , राहुल जामोद का सराहनीय योगदान रहा ।
Post a Comment