Top News

हुबली में पुलिस की बर्बरता, BJP महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर बदसलूकी का आरोप, पार्टी समर्थकों में फूटा गुस्सा Police brutality in Hubli: BJP woman worker allegedly stripped naked and assaulted; party supporters express outrage.

कर्नाटक के हुबली में एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता को निवस्त्र कर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप है। केशवपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों पर ये आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नगर निगम के एक सदस्य की शिकायत के बाद ऐसा किया, जिससे बीजेपी समर्थकों में भारी नाराजगी है। महिला के साथ बदसुलूकी की ये तस्वीरें सोशियल मीडिया पर भी पोस्ट हुई हैं। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंतला की शिकायत के बाद महिला को हिरासत में लिया गया। यह शिकायत राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभ्यास के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पहले हुए विवाद से जुड़ी है।

हाल ही में बीजेपी में हुई हैं शामिल

बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकर्ता हैं जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं। यह विवाद उन आरोपों से उत्पन्न हुआ था कि उन्होंने कुछ मतदाताओं के नामों को हटाने में अधिकारियों की सहायता की, जिसके कारण कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।

जिनके साथ बदसलूकी हुई उन पर पहले से ही कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं, ऐसा पुलिस की जांच में सामने आया है। पुलिस कमिश्नर फिलहाल केशवपुर पुलिस स्टेशन में हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में राजनीतिक तनाव जारी है और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं।

SIR रिविजन प्रक्रिया के दौरान हुआ झगड़ा

इस मामले में पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार ने कहा कि 1 जानवरी को SIR रिविज़न प्रक्रिया के दौरान इलाके में दो गुटों के बीच बहस हुई। इसके बाद कई शिकायतें पुलिस में दर्ज की गईं। एक शिकायतकर्ता ने कहा कि 1 जनवरी को हुए झगड़े के दौरान इस महिला ने उसे काट लिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी।

पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि इन शिकायतों के आधार पर 5 जनवरी को पुलिस जब महिला को अरेस्ट करने पहुंची तो उसने सहयोग करने से मना किया। जब उन्हें अरेस्ट कर गाड़ी में बिठाया गया, तो उन्होंने अपने कपड़े निकालने शुरू कर दिए। महिला PSI सहित वैन में मौजूद 8 महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। उन्होंने अपने खुद ही कपड़े उतार कर फेंक दिए, खुद को निर्वस्त्र कर दिया, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उस महिला को दूसरा कपड़ा दिया, जिसके बाद अरेस्ट फॉरमैलिटी को पूरा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post