Top News

Arijit Singh बनेंगे डायरेक्टर, पहली हिंदी फिल्म में बेटा हीरो और इस एक्टर की बेटी को किया कास्ट Arijit Singh will turn director; his son will be the hero in his first Hindi film, and he has cast this actor's daughter as the female lead.

 आयाम बजाज

अरिजीत सिंह ने अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेते हुए प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना ली है। अब खबर है कि वह जल्द अपनी पहली हिंदी फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसमें उनका बेटा हीरो बनेगा और हीरोइन के लिए उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी को कास्ट किया है।


उस समय पूरा सोशल मीडिया सन्न रह गया, जब अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाना) से संन्यास का ऐलान किया है, फैंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने इसके पीछे का बड़ा कारण भी बताया। इसी बीच अब अरिजीत के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि अरिजीत सिंह अपनी पहली हिंदी फिल्म लेकर आने वाले हैं। जी हां, अरिजीत अब फिल्ममेकिंग की दुनिया में पूरी तरह उतर चुके हैं।

अपने सोशल मीडिया (X) पर एक भावुक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह अब नई चीजों को तलाशना चाहते हैं। उन्होंने लिखा था कि उनकी दिलचस्पी किसी एक चीज में बहुत जल्दी खत्म हो जाती है, इसलिए वह अपनी धुनें और रास्ते बदलते रहते हैं। सिंगिंग से रिटायरमेंट का फैसला उन्होंने काफी सोच-समझकर और हिम्मत जुटाकर लिया है। अब उनका पूरा फोकस फिल्म डायरेक्शन और प्रोडक्शन पर है।

अरिजीत सिंह की पहली हिंदी फिल्म को लेकर बेहद दिलचस्प जानकारी सामने आई है। पिंकविला के मुताबिक, अरिजीत एक 'जंगल एडवेंचर' फिल्म बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के लिए उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी और अपने खुद के बेटे को चुना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post