Top News

50 मिलियन बैरेल तेल अमेरिका को सौंपेगी वेनेजुएला की अंतरिम सरकार', ट्रंप का बड़ा एलान "Venezuela's interim government will hand over 50 million barrels of oil to the United States," Trump makes a major announcement.



अमेरिकी वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फिर एक बड़ी घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला, अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरेल तेल बेचने के लिए राजी हो गया है। अमेरिका बाजार के मूल्यों के हिसाब से ये तेल खरीदेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "मैंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से इस योजना पर काम करने के लिए कहा है। स्टोरेज शिप की मदद से तेल को अमेरिका लाया जाएगा और भंडारन में जमा किया जाएगा।"

तेल में मेरा नियंत्रण: ट्रंप

ट्रंप का कहना है कि बतौर राष्ट्रपति इस तेल पर उनका नियंत्रण होगा, लेकिन इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

जल्द होगी बैठक

अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला की तेल कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने वाला है। इस बैठक में एक्सॉन शेवरॉन और कॉनोकोफिलिप्स के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। हालांकि, बैठक की तारीख और समय अभी सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post