Top News

5 भारतीय खिलाड़ी जो इस साल संन्यास ले सकते हैं, 2027 विश्व कप में मौका मिलना असंभव5 Indian players who could retire this year, as getting a chance in the 2027 World Cup is impossible.

 

भारतीय क्रिकेट टीम से कई खिलाड़ी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। इसमें कई की उम्र अभी कम है और खराब फॉर्म की वजह से बाहर हुए हैं। ऐसे में उनकी वापसी आने वाले समय में हो सकती है। हालांकि कुछ खिलाड़ियों की उम्र संन्यास वाली हो गई है और वह टीम से भी बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनके लिए वापसी करना अब असंभव दिखता है। ऐसे में वह इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हम आपको ऐसे में 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके अजिंक्य रहाणे की वापसी अब लगभग असंभव हो गई है। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रहाणे जून में 38 साल के हो जाएंगे।

उमेश यादव

तेज गेंदबाज उमेश यादव चयनकर्ताओं के स्कीम ऑफ थिंग्स से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। उमेश घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए भी गिने चुने मैच ही खेलते हैं। वह एक समय भारतीय क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते थे। उनके नाम 288 इंटरनेशनल विकेट हैं।

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। 2021 में वह आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले। 37 साल के ईशांत के नाम टेस्ट में 311, वनडे में 115 जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 विकेट दर्ज हैं।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल एक समय भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर थे। वह 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम में भी थे लेकिन 2023 के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। चहल के लिए टीम इंडिया के रास्ते लगभग पूरी तरह बंद हो चुके हैं।

मनीष पांडे 

आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 29 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस सीजन वह घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post