Top News

23 जनवरी को नेताजी की जयंती समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, क्या है प्रोग्राम?PM Modi may attend Netaji's birth anniversary celebrations on January 23. What is the program?

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती समारोह में शामिल हो सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा नेताजी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सार्वजनिक भाषण देने की उम्मीद है, जहां सुभाष चंद्र बोस ने 30 दिसंबर 1943 को तिरंगा फहराया था।


नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाती है सरकार

केंद्र सरकार नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाती आ रही है, ताकि राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सम्मानित किया जा सके। पीएम मोदी के मरीना पार्क स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने की भी संभावना है।

क्या है पीएम मोदी का प्रोग्राम?

अधिकारी ने बताया, ''प्रधानमंत्री के श्री विजयपुरम स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वीर सावरकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सेलुलर जेल जाने की संभावना है।'' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कैंपबेल बे जाकर वहां की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post