Top News

बांग्लादेश ने 23 भारतीय मछुआरों को लौटाया, भारत ने भी 128 बांग्लादेशियों को वापस भेजाBangladesh returned 23 Indian fishermen, and India also sent back 128 Bangladeshis.

 

विदेश मंत्रालय और भारतीय तटरक्षक बल के समन्वय से बांग्लादेशी अधिकारियों ने गुरुवार को 23 भारतीय मछुआरों और मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाओं को वापस भेज दिया।

बांग्लादेश के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के इरादे से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में इन मछुआरों को बांग्लादेश में हिरासत में लिया गया था। पारस्परिक समझौते के तहत, भारत सरकार ने भी 128 बांग्लादेशी मछुआरों और उनकी पांच नौकाओं को वापस भेज दिया।


भारत के विशेष आर्थिक जोन में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय तटरक्षक बल ने इन बांग्लादेशी मछुआरों को पकड़ा था। बाद में उन पर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया। मछुआरों और नौकाओं का आदान-प्रदान गुरुवार तड़के बंगाल की खाड़ी में स्थित अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post