Top News

सीधी में धनवर्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा आज, देंगे 213 करोड़ से ज्यादा की सौगात Showers of development projects in Sidhi, Chief Minister Mohan Yadav to visit today, will inaugurate projects worth over 213 crore rupees.

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को सीधी दौरे पर होंगे. सीएम यहां बहरी में आयोजित विकास कार्यों को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे 213.22 करोड़ रु से ज्यादा के विकास व निर्माण कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें से 68 करोड़ के पूरे हो चुके विकास कार्यों का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे और बाकी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही सीएम 'एक बगिया मां के नाम योजना' अंतर्गत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित करेंगे.



68 करोड़ के विभिन्न विभागों के 179 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इन कार्यों पर 6801.40 लाख रु की लागत आएगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी

133 करोड़ के 30 विकास कार्यों का होगा शिलान्यासमुख्यमंत्री द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड विकास), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़क संभाग) के अंतर्गत कुल 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा. इन कार्यों पर कुल 133 करोड़ 62 लाख रु खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.

हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों तक सीधे पहुंचेगी और योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post