Top News

भोपाल का हैवान तांत्रिक, 14 साल की मासूम को डराकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा A monstrous tantric from Bhopal terrorized and raped a 14-year-old girl for a year and a half; the court sentenced him to life imprisonment.


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र से सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल ने पाखंडी तांत्रिक निहाल बेग को 14 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपराधी पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही पीड़िता को 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने के आदेश भी दिए हैं।



मामले की शुरुआत 2021 में हुई, जब पीड़िता के पिता को डिजिटल एजुकेशन बिजनेस में घाटा हुआ। आरोपी निहाल बेग तांत्रिक बनकर उनके संपर्क में आया, जो इलाके में फल का ठेला लगाता था। उसने परिवार को विश्वास दिलाया कि उन पर जादू-टोना किया गया है जिसे तंत्र-मंत्र से ही काटा जा सकता है। घर के शुद्धिकरण के बहाने वह मासूम को कमरे में ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी दो साल तक करता रहा पीड़िता का शोषण

आरोपी ने पीड़िता को मानसिक रूप से इतना डरा दिया था कि वह कहता था कि यदि उसने संबंध नहीं बनाए, तो उसके माता-पिता की मौत हो जाएगी। वह मंत्र पढ़ा हुआ पानी पिलाकर करीब डेढ़ साल तक हफ्ते में दो बार पीड़िता का शोषण करता रहा। मार्च 2023 में जब आरोपी ने कहा कि असर खत्म हो गया है, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर माता-पिता को आपबीती सुनाई।

कोर्ट ने पीड़िता को दिलाई 5 लाख की सहायता राशि

सुनवाई के दौरान पीड़िता की मां ने कोर्ट को बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार कर दी थीं। उसने मनुआभान टेकरी पर पीड़िता का मोबाइल नंबर लिखकर उसे 'कॉल गर्ल' के रूप में बदनाम किया, जिससे उसे अनजान नंबरों से परेशान करने वाले फोन आने लगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post