लिवर जरूरत के हिसाब से प्राकृतिक रूप से कॉलेस्ट्रोल बनाता है. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो रक्त धमनियों में चिपकने लगता है. इसीलिए कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. इस बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल को ही गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता क्यों है? इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने (High Cholesterol) की असल वजह क्या है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण
इन 5 कारणों से बढ़ जाता है गंदा कॉलेस्ट्रोल –
खराब नींद – अगर आप 7 से 8 घंटे की क्वालिटी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल बढ़ेगा जो हाई कॉलेस्ट्रोल की वजह बनता है.
तनाव – अगर आप हमेशा स्ट्रेस में रहते हो तो लिवर का डेंजर मोड ऑन होने के बाद कॉलेस्ट्रोल और ज्यादा बढ़ेगा.
व्यायाम की कमी – अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ेगा. यह लिवर को ट्रिगर करके LDL यानी गंदे कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाएगा.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण हैं (High Cholesterol Symptoms)
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर आंखों की पलकों पर या किनारों पर पीले रंग के उभरे हुए धब्बे नजर आने लगते हैं.
त्वचा पर गांठें बनने लगती हैं, त्वचा की रंगत में पीलापन या नीलापन नजर आने लगता है.
हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है. ऐसा रक्त संचार धीमा पड़ने के कारण होता है.
पैरों में दर्द होने लगता है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाने पर रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है जिससे शरीर के हर हिस्से तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है.
हाथ-पैर अक्सर ही ठंडे पड़ने लगते हैं.
सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है, हर समय थकान महसूस होती है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर वजन बढ़ने लगता है.
कॉलेस्ट्रोल को कैसे कंट्रोल करें (How To Control High Cholesterol)
कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान से अधिक तेल और मिर्च-मसालों वाली चीजों को निकाल दीजिए.
हरी सब्जियों और फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
रोजाना एक्सरसाइज करें. एक्टिव लाइफस्टाइल से कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
कच्चे लहसुन को खाने पर कॉलेस्ट्रोल तेजी से कम होता है. लहसुन को पानी में उबालकर इस पानी को पिया भी जा सकता है.
ग्रीन टी कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करती है.
अर्जुन की छाल कॉलेस्ट्रोल कम करने के घरेलू नुस्खों में शामिल है. इससे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने लगते हैं.
धूम्रपान और शराब का सेवन छोड़ना जरूरी है.
वजन को कम करके कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल किया जा सकता है.

Post a Comment