Top News

कैसा है दिल्ली की अटल कैंटीन का खाना? 5 रुपये में जी भरकर खाएंHow is the food at Delhi's Atal Canteen? Eat your fill for just 5 rupees.

 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 25 दिसंबर को 101वीं जयंती थी. इस मौके को खास बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 100 अटल कैंटीन शुरू करने का संकल्प लिया. जिसकी शुरुआत पहले चरण में 45 कैंटीन के साथ की गई. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री आशीष सूद ने लाजपत नगर में दिल्ली की पहली अटल कैंटीन का उद्घाटन किया और कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना था कि कोई भूखा ना सोए


.

इसी को साकार करते हुए आज उनकी जयंती पर अटल कैंटीन की शुरुआत की गई है. ये बीजेपी के चुनावी मैनिफेस्टो का भी हिस्सा था. अभी 45 कैंटीन शुरू हुई है. ग्रुप की पाबंदियों के चलते बाकी का काम पूरा नहीं हो पाया जल्दी ही बाकी 55 अटल कैंटीन की शुरू की जाएगी.

कैसी है क्वालिटी?

टीम ने खुद भी अटल कैंटीन का रिएलिटी चैक किया कि वाकई जो कहा जा रहा है वो हो भी रहा है या नहीं. दिल्ली सरकार के दावे के मुताबिक, महज 5 रुपए में लोगों को भरपेट पौष्टिक भोजन मिलेगा. हमने भी 5 रुपए का भुगतान कर कूपन लेकर थाली ली. 5 रुपए की थाली में खाना भरपूर था टेस्ट भी अच्छा था. वहां खाना खा रहे लोगों ने भी बताया कि खाने की क्वालिटी और क्वांटिटी अच्छी है.

खाना भले ही 5 रुपए में मिल रहा हो लेकिन क्वालिटी अच्छी है. ऐसा ही खाना खाने के लिए बाहर तकरीबन 80 रुपए का भुगतान करना पड़ता था. कुछ लोग खाना पैक करवा कर भी ले जा रहे थे. सुविधा का दुरुपयोग ना हो उसके लिए लोगों की तस्वीर, नाम और मोबाइल नंबर भी लिया जा रहा था.

क्या क्या है थाली में?

कैंटीन संचालित करने वाली एजेंसी सनराज के डायरेक्टर आलोक तिवारी ने TV9 भारतवर्ष से बात करते हुए बताया कि 5 रुपए की थाली में शामिल 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सीज़नल सब्जी, 100 ग्राम चावल अचार और 6 रोटियां ( 300 ग्राम) होगीं. हर कैंटीन में रोजाना 500 लोगों को लंच और 500 लोगों को डिनर दिया जाएगा.इसलिए पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था रखी गई है. हालांकि भविष्य में ज़रुरत के हिसाब से ये संख्या बढ़ाई भी जा सकती है.

सरकार को कितने की पड़ेगी एक थाली?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली सरकार को इस थाली की लागत 30 रुपए आएगी. इसमें से 5 रुपए लाभार्थी को चुकानें होंगे बाकी के 25 रुपए की सब्सिडी दिल्ली सरकार देगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में 100 कैंटीन खोलने का लक्ष्य रखा गया है. जिनमें से 45 पहले ही दिन शुरू हो चुकी है. बाकी 55 जल्दी ही शुरू की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post