Top News

4 मैच, 406 रन… विराट कोहली के साथी ने बल्ले से मचाया कोहराम, शतक जड़ टीम इंडिया में वापसी की ठोकी दावेदारी4 matches, 406 runs… Virat Kohli's teammate wreaked havoc with the bat, scoring a century and staking his claim for a return to the Indian team.

 

विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल बल्ले से तबाही मचा रहे हैं. पडिक्कल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अब उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा टीम इंडिया में दोबारा वापसी की दावेदारी ठोक दी है. बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल ने चार मैच 


 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 406 रन बनाए हैं. वो शतक पर शतक लगाकर अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं. कुछ दिनों बाद टीम इंडिया का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए सिलेक्शन होना है. विराट कोहली की RCB का ये साथी खिलाड़ी अब भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने के बेहद करीब नजर आ रहा है.

विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने मचाया कोहराम

देवदत्त पडिक्कल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी सीजन 2025-26 किसी सपने से कम नहीं रहा है. उन्होंने झारखंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 147 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उन्होंने 26 दिसंबर को हुए अगले ही मैच में केरल के खिलाफ 124 रन जड़ दिए.

तमिलनाडु के खिलाफ वो कुछ खास नहीं कर पाए और 22 रन बनाकर आउट हो गए. अब 31 दिसंबर को कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने पुडुचेरी के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया. उन्होंने 116 गेंदों में 113 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े. ये उनका टूर्नामेंट में तीसरा शतक रहा. चार मैचों में पडिक्कल अब तक 406 रन बना चुके हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post