Top News

आ गई बिहार सरकार के मंत्रियों की लिस्ट! कई पुराने चेहरे होंगे रिपीट, यहां देखें संभावित नामों की सूचीThe list of ministers for the Bihar government is out! Many old faces will be repeated; see the list of possible names here.

 बिहार 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। इससे पहले जदयू और भाजपा (BJP) के बीच मंत्रियों के नामों पर चर्चा तेज हो गई। खबर है कि बिहार मंत्रिमंडल  में 5-6 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। जहां जदयू पुराने चेहरों को बरकरार रखने की तैयारी में है, वहीं भाजपा कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। हालांकि, इसी बीच जदयू और भाजपा में सपीकर पद को लेकर पेंच फंस रहा है। 


सूत्रों के अनुसार, इस बार BJP और JDU दोनों से 5–6 नए चेहरों के मंत्री बनने की संभावना है। एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) को 3 मंत्री पद मिलने की संभावना है तो वहीं जबकि HAM और RLM को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है। 

JDU के संभावित मंत्रियों की सूची 

पुराने चेहरे ( जो फिर शामिल हो सकते हैं)

विजय कुमार चौधरी

 बिजेंद्र प्रसाद यादव

सुनील कुमार

श्रवण कुमार

शीला मंडल

लेसी सिंह

रत्नेश सदा

मदन सहनी

जयंत राज

उमेश सिंह कुशवाहा

मोहम्मद जमा खान

अशोक चौधरी

जदयू के नए संभावित चेहरे

राहुल कुमार सिंह

कलाधर प्रसाद मंडल

सुधांशु शेखर

पन्ना लाल सिंह पटेल

BJP के संभावित मंत्रियों की सूची

वे मंत्री जो दोहराए जा सकते हैं

विजय कुमार सिन्हा

सम्राट चौधरी

मंगल पांडे

प्रेम कुमार

नीतीश मिश्रा

रेनू देवी

नीरज कुमार सिंह

जिबेश कुमार

हरि सहनी

जनक राम

सुरेंद्र मेहता

केदार प्रसाद गुप्ता

सुनील कुमार

संतोष कुमार सिंह

मोती लाल प्रसाद

 नए संभावित चेहरे

राणा रणधीर

गायत्री देवी

विजय कुमार खेमका

बिहार चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को 202 सीटें मिलीं, जो 243 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत है। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है। 2010 के चुनावों में, इसने 206 सीटें जीती थीं। भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जदयू ने 85 सीटें, लोजपा (रालोद) ने 19 सीटें, हम (एस) ने 5 सीटें और रालोद ने 4 सीटें जीतीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post