बिहार 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। इससे पहले जदयू और भाजपा (BJP) के बीच मंत्रियों के नामों पर चर्चा तेज हो गई। खबर है कि बिहार मंत्रिमंडल में 5-6 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। जहां जदयू पुराने चेहरों को बरकरार रखने की तैयारी में है, वहीं भाजपा कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। हालांकि, इसी बीच जदयू और भाजपा में सपीकर पद को लेकर पेंच फंस रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार BJP और JDU दोनों से 5–6 नए चेहरों के मंत्री बनने की संभावना है। एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) को 3 मंत्री पद मिलने की संभावना है तो वहीं जबकि HAM और RLM को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।
JDU के संभावित मंत्रियों की सूची
पुराने चेहरे ( जो फिर शामिल हो सकते हैं)
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
सुनील कुमार
श्रवण कुमार
शीला मंडल
लेसी सिंह
रत्नेश सदा
मदन सहनी
जयंत राज
उमेश सिंह कुशवाहा
मोहम्मद जमा खान
अशोक चौधरी
जदयू के नए संभावित चेहरे
राहुल कुमार सिंह
कलाधर प्रसाद मंडल
सुधांशु शेखर
पन्ना लाल सिंह पटेल
BJP के संभावित मंत्रियों की सूची
वे मंत्री जो दोहराए जा सकते हैं
विजय कुमार सिन्हा
सम्राट चौधरी
मंगल पांडे
प्रेम कुमार
नीतीश मिश्रा
रेनू देवी
नीरज कुमार सिंह
जिबेश कुमार
हरि सहनी
जनक राम
सुरेंद्र मेहता
केदार प्रसाद गुप्ता
सुनील कुमार
संतोष कुमार सिंह
मोती लाल प्रसाद
नए संभावित चेहरे
राणा रणधीर
गायत्री देवी
विजय कुमार खेमका
बिहार चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को 202 सीटें मिलीं, जो 243 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत है। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है। 2010 के चुनावों में, इसने 206 सीटें जीती थीं। भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जदयू ने 85 सीटें, लोजपा (रालोद) ने 19 सीटें, हम (एस) ने 5 सीटें और रालोद ने 4 सीटें जीतीं।

Post a Comment