*
श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे और अर्चना प्रकाशन, भोपाल द्वारा आयोजित, श्री गिरीश अवधूत जोशी द्वारा लिखित पुस्तक अनादी समर के विमोचन कार्यक्रम में *समर्थ भारत की आधारशिला हिंदवी साम्राज्य* विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते ने कहा कि शिवाजी महाराज की कार्यशैली शासन, सुशासन पारदर्शिता जवाबदेही और जनमानस के जीवन स्तर का उत्थान का रहा।
श्री विस्पुते ने अपने पूरे उद्बोधन में शिवाजी के जन्म से लेकर भारत के स्वतंत्रता तक के पूरे कालखंड का वर्णन किया। उन्होंने देश की वर्तमान भौगोलिक बनावट को शिवाजी महाराज की उस हिंदवी स्वराज्य की कल्पना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि स्वधर्म, स्वदेशी, स्वराज हमारी स्वाधीनता का मूल मंत्र है।
पुणे के श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल और अर्चना प्रकाशन भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में *"समर्थ भारत की आधारशिला हिंदवी स्वराज"* विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक जी के
व्याख्यान का आयोजन
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सभागृह में हुआ।
इस अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव गिरीश जोशी की लिखी पुस्तक *"अनादि समर"* विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित आयकर सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता और सत्यसांई विद्या विहार स्कूल समूह के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिभुवन सचदेवा ने की।
समारोह में अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह के कार्याध्यक्ष उदय सिंह राजे होलकर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।
विशेष रूप से पुणे से विक्रम सिंह मोहिते सम्मिलित हुए, जो शिवाजी महाराज के सर सेनापति हम्बीर राव मोहिते के वंशज हैं।
कामों और पुणे में ब हिंदवी साम्राज्य पर लिखी तीन पुस्तकों का जिनका मराठींसे हिंदी अनुवाद गिरीश जोशी ने किया था का परिचय भी दिया गया। जिनका विमोचन कुछ वर्षों पहले नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया था ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय भैया जी जोशी , क्षेत्र प्रचारक श्रीमान स्वप्निल जी कुलकर्णी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान कैलाश चंद्र जी, क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्रीमान प्रवीण जी गुप्त, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख श्रीमान सुरेश जी जैन, क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान ओमप्रकाश जी, मालवा प्रांत के माननीय प्रांत संघ चालक श्री प्रकाश शास्त्री जी, प्रांत कार्यवाह श्री विनीत नवाथे जी, प्रांत प्रचारक श्रीमान राजमोहन जी, प्रांत सह कार्यवाह श्रीमान श्रीनाथ गुप्ता जी ,इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, डॉ निशांत खरे जी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राकेश सिंघई जी, उच्च न्यायालय के अनेक अधिवक्तागण वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज द्विवेदी के साथ उपस्थित थे।
इंदौर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र देशपांडे के साथ इंदौर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सको ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।
इस अवसर पर विशेष रूप से हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे, कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ गोविंद गंधे, पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक श्री इंद्रजीत सिंह खनूजा भी खास तौर पर उपस्थित थे.

Post a Comment