हनुमानगढ़ सरपंच पति एवं भाजपा नेता नारायण तिवारी समेत कइयों पर अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण का मामला दर्ज
खबर सीधी जिले की चुरहट विधानसभा से है जहां खनिज विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिनांक 22/02/2026 को शिकायतकर्ता श्री विजय द्विवेदी से प्राप्त शिकायत कि ग्राम हनुमानगढ़, तहसील रामपुर नैकिन में सरपंच पति श्री नारायण तिवारी द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर निजी पट्टे की भूमियों से खनिज रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा जाता है।
प्राप्त शिकायत के संबंध में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से प्रश्नाधीन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम हनुमानगढ़ के चार पृथक-पृथक स्थानों पर भूमि की ऊपरी परत हटाकर खनिज रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। निरीक्षण स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ की गई, परंतु किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त अवैध उत्खनन के संबंध में कोई ठोस अथवा संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।तत्पश्चात शिकायतकर्ता श्री विजय द्विवेदी की सहायता से कुछ व्यक्तियों द्वारा बयान दिए गए।
प्राप्त बयानों के आधार पर यह पाया गया कि ग्राम हनुमानगढ़ के सरपंच पति श्री नारायण तिवारी, बब्बू चौबे पिता श्री जगन्नाथ चौबे, रामगणेश उर्मालिया पिता श्री भगवानदीन उर्मालिया, शुभम उर्मालिया पिता श्री व्यास उर्मालिया, सानू तिवारी पिता श्री मुन्नी तिवारी एवं प्रज्वल तिवारी पिता श्री संजय तिवारी द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली एवं टाटा-407 के माध्यम से अवैध उत्खनन /परिवहन कर व्यवसाय किया जाता है।
उक्त कृत्य के संबंध में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, भंडारण तथा परिवहन नियम, 2022 के अंतर्गत अवैध उत्खनन के कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Post a Comment