Top News

बिहार में 62 प्रतिशत वोटिंग, नवादा सबसे पीछे!62 percent voting in Bihar, Nawada lags behind!

 विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। इसमें 122 सीटों के कुल 1302 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। मतदाता सुबह से ही वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है।इसको लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की क‍िस्‍मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। 

मतदान के दौरान हिरासत में 13 लोग, कानून व्यवस्था में खलल का आरोप

शिवहर में मतदान के दौरान विधि व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में अलग- अलग स्थानों से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा तरियानी में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रीति सिंह के पति राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

SIR में कट गया नाम, इस बार वोट नहीं दे पाई खुशबू

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting में पूर्णिया के प्राणपट्टी की रहने वाली खुशबू देवी का दावा है कि SIR एक्सरसाइज के दौरान वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया था। वह कहती हैं, “मैं इस बार वोट नहीं दे पाई। मेरा नाम लिस्ट में नहीं था। मुझे नहीं पता क्या हुआ। हमारे घर कोई नहीं आया, मैं क्या कर सकती थी?”

प्राणपट्टी गांव के एक और निवासी, अमोल कुमार मेहता ने कहा कि मेरे बूथ पर कई असली वोटरों के नाम भी हटा दिए गए हैं। लोग परेशान हैं। वे सब यहीं रहते हैं। सिर्फ बड़े अधिकारियों को पता है कि ये नाम क्यों हटाए

जीतनराम मांझी ने किया मतदान, कहा- 122 में से 80 सीटें जीतेगा NDA

गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दूसरे चरण के मतदान पर कहा, "भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है। आज मैंने यहां पर मतदान दिया। हम NDA की वकालत करते रहे हैं। प्रथम चरण में 65% मतदान हुए हैं, जिसमें 70% महिलाओं का योगदान रहा है। इस बार भी महिलाओं का योगदान वही रहेगा। हमारे 122 में से कम से कम 80 उम्मीदवार जीतेंगे। यहां पर भी आधे से ज्यादा मत NDA को मिला है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post