Top News

क्या मिस यूनिवर्स 2025 के नतीजों में हुई थी हेराफेरी? क्यों फातिमा बॉश की जीत पर लगे गंभीर आरोप Were the Miss Universe 2025 results rigged? Why Fatima Bosch's victory faces serious allegations

दिल्ली। हाल ही में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश ने यह खिताब अपने नाम किया। हालांकि, अब उनके यह टाइटल जीतने को लेकर विवाद होता नजर आ रहा है। दरअसल, इस प्रतियोगिता के नतीजे पर सवाल खड़े होने लगे हैं और इसमें धांधली का आरोप भी लगाया जा रहा है।



हां, लेबनानी-फ्रांसीसी संगीतकार उमर हार्फूच ने प्रतियोगिता में धांधली का आरोप लगाते हुए जज के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फातिमा के मिस यूनिवर्स 2025 घोषित होने के कुछ घंटों बाद ही इस पर सवाल उठा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिस यूनिवर्स के मालिक राउल रोचा ने अपने व्यापारिक लेन-देन के कारण फातिमा को विजेता घोषित किया। आइए जानते हैं इस पूरे विवाद के बारे में विस्तार से- 

मिस यूनिवर्स 2025 पर गंभीर आरोप

मिस यूनिवर्स 2025 के नतीजों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उमर हार्फूच ने एक पोस्ट में कहा कि मिस मेक्सिको एक नकली विजेता है। उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा "मिस मेक्सिको एक नकली विजेता है। मैंने कल मिस यूनिवर्स फाइनल से 24 घंटे पहले, विशेष रूप से घोषणा की थी कि मिस मेक्सिको जीतेगी, क्योंकि मिस यूनिवर्स के मालिक राउल रोचा फातिमा बॉश के पिता के साथ बिजनेक करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि, "राउल रोचा और उनके बेटे ने एक हफ्ते पहले दुबई में मुझसे फातिमा बोश को वोट देने का आग्रह किया था, क्योंकि वे चाहते हैं कि वह जीतें, "क्योंकि यह उनके व्यवसाय के लिए अच्छा होगा।"

राउल रोचा ने दी प्रतिक्रिया?

वहीं, इस पूरे मामले पर एमयूओ के अध्यक्ष राउल रोचा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो स्टेटमेंट में कहा कि उमर हार्फूच जज के पद से उन्होंने खुद हटाया है और वह अपने इस फैसले पर टिके रहेंगे।इसके अलावा रोचा ने कुछ टेक्स्ट मैसेज भी साझा किए जिनमें उन्होंने उमर को यह जानकारी दी कि उन्हें उनके लगाए आरोपों के कारण हटाया जा रहा है, जिससे मिस यूनिवर्स 2025 से जुड़े चेरिटेबल प्रोग्राम, बियॉन्ड द क्राउन पहल के लिए खतरा पैदा हो गया था। मैसेज में रोचा ने उमर की टिप्पणियों पर निराशा व्यक्त की और उन्हें जज के पद से हटाने की धमकी दी।

उमर ने किया हेराफेरी का दावा

दूसरी ओर, उमर का दावा है कि उन्होंने रोचा के साथ हुई "अपमान भरे संवाद" के कारण इस्तीफा दिया और आरोप लगाया कि नतीजों में हेराफेरी की गई थी। उन्होंने दावा किया कि एक "सीक्रेट कमेटी" ने प्रारंभिक दौर शुरू होने से पहले ही टॉप 30 फाइनलिस्ट्स को चुन लिया था।

इस पूरे विवाद के बीच मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी जूरी अचानक नहीं बनाई गई थी और सभी मूल्यांकन सही और ट्रांसपेरेंट प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। इसके साथ ही एमयूओ ने उमर हार्फूच को ब्रांड से जुड़ने और उसके ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post