पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के मामले में लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। सचिवालय ने मंत्रालय से बंगाल सरकार से जवाब मांगने के लिए कहा है जिसके लिए उन्हें 3 दिन का समय दिया गया है। जलपाईगुड़ी में हुए हमले में खगेन मुर्मू को गंभीर चोटें आई थीं।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर हमले का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने हमले की सख्त आलोचना की है। वहीं, अब लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है।
लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय से पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगने को कहा है। इसके लिए बंगाल सरकार के पास 3 दिन का समय है।
लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक नोट मांगा जाए। बता दें कि, जलपाईगुड़ी में खगेन मुर्मू पर हुए हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। इस हमले में उनके सिर पर चोट लगी है और आंख बाल-बाल बची है।

Post a Comment