Top News
Loading...

महादेव सट्टा एप पर सीबीआई का शिकंजा

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद मोहित सोमानी के घर छापा, दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाले



रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में सीबीआई ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद जांच टीम ने रायपुर की समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के घर छापेमारी की। टीम ने घर से जुड़े दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की।


मोहित सोमानी पहले से जेल में बंद बताया जा रहा है। जांच एजेंसी को आशंका है कि उसके संपर्क महादेव एप के मुख्य प्रमोटरों से रहे हैं और वह कथित तौर पर सट्टेबाजी की पैनल आईडी लेकर आगे बेचने वाले नेटवर्क से जुड़ा था।


अब सीबीआई की नजर सिर्फ मुख्य प्रमोटरों पर नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क पर है। एजेंसी बैंक खातों, पैसों के लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। सवाल यही है कि सट्टे के इस कथित नेटवर्क में पैसा किसके पास पहुंचता था और पर्दे के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े थे?

Post a Comment

और नया पुराने