Top News
Loading...

1124 करोड़ की योजना, चिंतामण गणेश बाहर!

मंदिर विकास की बड़ी योजना में प्रथम पूज्य को जगह नहीं, समिति ने उठाए सवाल



उज्जैन। महाकाल की नगरी में मंदिरों के विकास के लिए 1124 करोड़ रुपये की बड़ी योजना तैयार है, लेकिन इसी योजना में शहर के प्रमुख चिंतामण गणेश मंदिर को जगह नहीं मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। प्रथम पूज्य गणेश के प्राचीन मंदिर की अनदेखी से क्षेत्रवासियों और मंदिर विकास समिति में नाराजगी है।


समिति का कहना है कि चिंतामण गणेश मंदिर उज्जैन की धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में करोड़ों रुपये की मंदिर विकास योजना में इसका शामिल नहीं होना समझ से परे है। क्षेत्रवासियों ने योजना की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए हैं।


अब समिति ने इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मांग उठ रही है कि योजना की समीक्षा कर चिंतामण गणेश मंदिर को भी विकास कार्यों में शामिल किया जाए।


सवाल सीधा है—जब मंदिरों के विकास पर 1124 करोड़ खर्च होने हैं, तो प्रथम पूज्य के मंदिर की बारी आखिर क्यों नहीं आई?

Post a Comment

और नया पुराने