Top News
Loading...

पंजाब में ‘आप’ की घेराबंदी!

कमजोरी से किसे संजीवनी, कांग्रेस की उम्मीद या भाजपा की रणनीति?

प्रणव बजाज



2027 की जंग से पहले सत्ता विरोधी माहौल की परीक्षा; नशा, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और कर्ज बने मान सरकार के सामने बड़े सवाल।

चंडीगढ़। 2022 में 92 सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली आम आदमी पार्टी के सामने अब अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। 2024 के लोकसभा चुनाव ने पहली चेतावनी दी। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से कांग्रेस 37, आप 33 और भाजपा 23 सीटों पर आगे रही। आप का मत प्रतिशत 42.3 से घटकर 26.2 प्रतिशत रह गया, जबकि भाजपा 6.6 से बढ़कर 18.6 प्रतिशत पर पहुंची। 

नशे का संकट, रोजगार, किसानों की नाराजगी, कानून-व्यवस्था और करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज सरकार की सियासी परीक्षा ले रहे हैं। लेकिन आप की कमजोरी का मतलब विपक्ष की जीत नहीं।

कांग्रेस के सामने एकजुटता, अकाली दल के सामने जनाधार वापसी और भाजपा के सामने ग्रामीण पंजाब में भरोसा कायम करने की चुनौती है। नए पंथक समीकरण भी मुकाबले को उलझा सकते हैं।

असली सवाल: क्या पंजाब बदलाव चाहता है या सरकार को एक और मौका देगा? 2027 का फैसला नारों से नहीं, जनता के अनुभव से निकलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने