प्रणव बजाज
गरीबी गई, उद्योग खुश हुआ—अब बस जनता को विकास का प्रमाणपत्र देना बाकी है
दिल्ली में फिक्की के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले नीयत और नीतियों में कमी थी, जबकि अब देश में “दोस्त सरकार” है। उद्योगपतियों से उन्होंने बिना संकोच सरकार को सुझाव देने की अपील भी कर डाली।
व्यंग्य यह है कि राजनीति में दोस्ती का दावा करना आसान है, लेकिन दोस्ती की असली परीक्षा तब होती है जब दोस्त सवाल पूछे—महंगाई क्यों है, रोजगार कितना बढ़ा, किसान की आमदनी कहां पहुंची और छोटे कारोबारी पर बोझ कितना घटा?
प्रधानमंत्री ने 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का दावा किया और 2047 तक विकसित भारत के लिए उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों के लक्ष्य तय करने को कहा। यानी लक्ष्य भी लंबा, भाषण भी लंबा और इंतजार भी लंबा!
“इंडिया फर्स्ट” निवेश का मंत्र दिया गया। गांधी के स्वदेशी विचारों की याद दिलाई गई। फार्मा में आयात निर्भरता घटाने की बात भी हुई।
अब उद्योगपति सुझाव भेजें, सरकार दोस्ती निभाए और जनता बस यह पूछती रहे—दोस्ती में हिसाब-किताब कौन रखेगा?

एक टिप्पणी भेजें