पत्नी लोरी को मिल सकती है अरबों डॉलर की संपत्ति, लेकिन अभी तलाक की कोई पुष्टि नहीं
एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने पत्नी लोरी हुआंग से बेवफाई की बात स्वीकार कर माफी मांगी है। इसके बाद संभावित तलाक को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी न तो तलाक की अर्जी दाखिल हुई है और न ही लोरी ने अलग होने की घोषणा की है।
फोर्ब्स के अनुसार हुआंग की संपत्ति करीब 155 अरब डॉलर आंकी गई है। कैलिफोर्निया के सामुदायिक संपत्ति कानूनों के तहत विवाह के दौरान अर्जित संपत्ति सामान्यतः दोनों की मानी जाती है। ऐसे में अगर उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा वैवाहिक संपत्ति माना गया और कोई अलग समझौता नहीं हुआ, तो लोरी को 60 से 75 अरब डॉलर या उससे भी अधिक मिलने की सैद्धांतिक संभावना बताई जा रही है।
यह रकम जेफ बेजोस के लगभग 38.3 अरब डॉलर के चर्चित तलाक समझौते से काफी अधिक हो सकती है। हालांकि वास्तविक रकम संपत्ति की प्रकृति, ट्रस्ट और किसी विवाह-पूर्व समझौते पर निर्भर करेगी।

एक टिप्पणी भेजें