Top News
Loading...

ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

व्हाट्सऐप समेत डिजिटल मंचों से मांगा जवाब, बैंकों की जवाबदेही भी तय होगी



नई दिल्ली। डिजिटल ठगी और तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल मंचों से पूछा है कि ऐसी ठगी रोकने के लिए वे कौन-कौन से कदम उठा रहे हैं। मंचों को अपने प्रस्ताव भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के साथ भी साझा करने होंगे। 


अदालत ने बैंकों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि संदिग्ध और असामान्य लेन-देन को समय रहते रोकने की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि बैंक की लापरवाही से ठगी होती है तो पीड़ित को नुकसान की भरपाई कराने की व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया गया है। 


व्हाट्सऐप की ओर से अदालत को बताया गया कि करीब 9,400 संदिग्ध खातों पर कार्रवाई की गई है। अब सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से भी डिजिटल ठगी के मामलों में दर्ज प्राथमिकी और जांच की जानकारी मांगी गई है। अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।

Post a Comment

और नया पुराने