चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
नई दिल्ली। मतदाता सूची में मौजूद कमियों और विसंगतियों को दूर करने को लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। आयोग ने कहा है कि वह मतदाता सूची को अधिक सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का कहना है कि मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों और कमियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दूर किया जाएगा।
हलफनामे में आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की शुचिता और मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी पर जोर दिया है। मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के रुख पर नजर है।

एक टिप्पणी भेजें