Top News
Loading...

गोवंश वध के आरोप पर बवाल



जहांगीराबाद में प्रदर्शन, कार्रवाई और बुलडोजर की मांग


भोपाल। जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार तड़के गोवंश वध की सूचना के बाद माहौल गरमा गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि मौके से तीन गायों के अवशेष मिले, जबकि पांच गायें जीवित बरामद हुईं।



कार्यकर्ताओं ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और अवैध निर्माण होने की स्थिति में बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।


मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। हालांकि, गोवंश वध और मौके से मिले अवशेषों से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Post a Comment

और नया पुराने