वैकुंठ चतुर्दशी पर शिव-विष्णु की भक्ति और समर्पण से जुड़ी है यह पौराणिक कथा
वैकुंठ चतुर्दशी को भगवान विष्णु और महादेव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा का संकल्प लिया था।
कथा के अनुसार, विष्णु ने महादेव की पूजा के लिए एक हजार कमल के फूल जुटाए। पूजा के दौरान उन्होंने एक-एक करके कमल शिवलिंग पर चढ़ाना शुरू किया। शिव ने उनकी भक्ति की परीक्षा लेने के लिए एक कमल का फूल छिपा दिया। जब विष्णु को एक कमल कम मिला तो उन्होंने अपने नेत्र को कमल के समान मानकर उसे अर्पित करने का संकल्प लिया।
जैसे ही विष्णु अपना नेत्र अर्पित करने आगे बढ़े, महादेव प्रकट हुए और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर वरदान दिया। इसी कथा के कारण विष्णु को कमलनयन और शिव को भक्तवत्सल कहा जाता है। वैकुंठ चतुर्दशी पर दोनों देवताओं की पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें