Top News
Loading...

काव्या-अनिरुद्ध के वेडिंग लुक्स

प्री-वेडिंग से रिसेप्शन तक, हर अंदाज में दिखा अलग रंग; शादी के फैशन के लिए ले सकती हैं प्रेरणा



काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की और इसके बाद चेन्नई में भव्य स्वागत समारोह हुआ। दोनों के प्री-वेडिंग से लेकर शादी और रिसेप्शन तक के लुक्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। 


प्री-वेडिंग में काव्या कभी बेरी रंग के आकर्षक परिधान तो कभी सुनहरे चमकीले गाउन में नजर आईं। एक समारोह में उन्होंने सुनहरे और हाथीदांत रंग के परिधान को भी चुना। अनिरुद्ध ने भी काले, सफेद और चमकीले परिधानों से उनका साथ दिया। 


शादी के दिन काव्या ने हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जबकि अनिरुद्ध हाथीदांत रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आए। रिसेप्शन में दोनों ने गहरे रंगों को चुना। काव्या लाल कढ़ाईदार परिधान में और अनिरुद्ध मरून रंग के बंदगले में नजर आए।

Post a Comment

और नया पुराने